जे.सी.बोस यूनिवर्सिटी में 'डिजिटल कंपोजिटिंग एंड स्टोरीटेलिंग' पर कार्यशाला आयोजित
छात्रों ने डिजिटल कंपोजिटिंग के टूल्स और तकनीक के लाइव प्रदर्शन से उनकी बारीकियों को समझा
एमिटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम के एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स के विभागाध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने छात्रों को एडोब फोटोशॉप के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। इस सत्र में छात्रों ने डिजिटल कंपोजिटिंग की उन उन्नत तकनीकों को सीखा जो आज के मीडिया और ग्राफिक इंडस्ट्री में अनिवार्य हैं।
इसके अलावा छात्रों को लेयरिंग और मास्किंग से विभिन्न विजुअल एलिमेंट्स को एक साथ जोड़कर एक सटीक फ्रेम तैयार करना, ब्लेंडिंग और कलर करेक्शन से अलग-अलग छवियों के रंगों और रोशनी को एक समान बनाकर उन्हें वास्तविक रूप देना, क्रिएटिव एग्जीक्यूशन से छात्रों को सिखाया गया कि कैसे एक कांसेप्ट को तकनीक के माध्यम से एक प्रभावशाली दृश्य में बदला जाता है। कार्यशाला में विशेषज्ञ द्वारा डिजिटल कंपोजिटिंग के टूल्स और तकनीक के लाइव प्रदर्शन से उनकी बारीकियों को छात्रों ने आसानी से समझा।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर सहायक प्रोफेसर अजय यादव भी उपस्थित थे।
