Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: हरियाणा के 4 जिलों में मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र शामिल है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना भी जताई गई है। करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है।
14 जिलों में मौसम साफ
IMD के अनुसार पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अधिकतर एरिया में मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं। इसके अलावा प्रदेश के 14 जिलों में मौसम साफ रहेगा। हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 16 सितंबर तक मानसून की सक्रियता कम है, लेकिन इसके बाद फिर से सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा बढ़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर को अंबाला और यमुनानगर में ज्यादातर एरिया में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में आधे से ज्यादा क्षेत्र में बारिश की संभावना है। कैथल, पानीपत और सोनीपत में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।