Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी 

 
There will be heavy rain in Haryana today
Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज प्रदेश के 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत शामिल है। इन जिलों में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 

अन्य जिलों में मौसम साफ 

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आगामी 3 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। धूप के खिलने से दिन में गर्मी बढ़ेगी।

IMD के अनुसार इस मानसून सीजन प्रदेश में सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है। हालांकि बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

अब तक 567.9 MM बारिश 

विभग का कहना है कि प्रदेश में 18 सितंबर तक औसतन 408.2 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 567.9 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1115.7 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई है। वहीं गुरुवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान हिसार में 36.9 डिग्री तक दर्ज किया गया।