गांव चौबुर्जा में दो दिवसीय शुद्ध ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
सिरसा। गांव चौबुर्जा में दो दिवसीय शुद्ध ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लिया और जीत की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए मोहित शर्मा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होते, बल्कि यह हमारे जीवन में अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और आत्मविश्वास पैदा करते हैं। गांवों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सही दिशा देने का कार्य करती हैं।
मोहित ने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे और गलत गतिविधियों से दूर रखने के लिए खेल सबसे मजबूत माध्यम हैं। जब युवा मैदान में पसीना बहाते हैं, तब उनका शरीर स्वस्थ रहता है और उनका मन सकारात्मक सोच की ओर बढ़ता है। युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल हमें सिखाते हैं कि जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन संघर्ष और मेहनत कभी नहीं छोड़नी चाहिए।
उन्होंने गांव के सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। इस मौके पर आनंद भांभू ऋषभ शर्मा और रजत शर्मा मौजूद रहे
खेलों से न केवल शरीर मजबूत होता है बल्कि भविष्य में रोजगार और पहचान के नए अवसर भी मिलते हैं। मोहित शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं भाईचारे और एकता को मजबूत करती हैं।
इस मौके कमेटी मेंबर सुनील कुमार सरपंच चौबुर्जा ,मास्टर जगदीश वर्मा ,रामनिवास सैनी,मुकेश सैनी ,मास्टर मदन लाल ,अरविंद कड़वासरा ,कैप्टन मुकेश कड़वासरा ,हरजिंदर बराड़ ,बलजिंदर ब्लॉक समिति मेंबर ,सौरभ नंदवाल ,करण ,जसन,रमन,सुभाष सैनी,कुलवंत मास्टर राजीव मोडिया खेड़ा ,सुनील देसराज आदि मौजूद रहे
