Toll Plaza : वाहन चालकों को बड़ी राहत! हाईवे से हटेंगे टोल बैरियर, गडकरी ने मास्टर प्लान किया तैयार
Feb 25, 2026, 13:03 IST
Toll Plaza : वाहन चालकों को जल्द ही टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों से राहत मिलने वाली है। इसके लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक खास प्लान बनाया है, जिससे आप बगैर रुके सफर कर सकेंगे। सड़क परिवहन मंत्रालय देशभर के टोल प्लाना से बूम बैरियर हटाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए अभी 100 टोल प्लाजा का टेंडर जारी कर दिया गया है। संभावना है कि जल्द ही इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा।
मौजूदा समय में 25 टोल बूम बैरियर फ्री
आपको बता दें कि मौजूदा समय केवल 25 टोल प्लाजा बूम बैरियर फ्री हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसर देश के 1.5 लाख किलोमीटर लंबे नेशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे नेटवर्क में से करीब 45,000 किलोमीटर पर टोल वसूला जा रहा है। देशभर में 1100 से अधिक टोल प्लाजा हैं।
एक्सप्रेसवे और हाईवे का सफर मजेदार होता है। बार-बार ब्रेक लगाने या गियर बदलने का झंझट नहीं होता है। बस फर्राटा भरते समय जब टोल प्लाजा आता है तो जरूर परेशानी होती है। क्योंकि टोल चुकाने के लिए वाहनों की लाइन लग जाती है। इसमें समय बर्बाद होता है। मंत्रालय की कोशिश है कि इस साल अधिक से अधिक टोल को बैरियल फ्री कर दिया जाए, जिससे वाहन चालकों को राहत होगी।
