समाधान शिविर की शिकायतों का समयबद्ध निपटान जरूरी : डीसी

 
समाधान शिविर की शिकायतों का समयबद्ध निपटान जरूरी : डीसी

झज्जर, 17 अप्रैल। डीसी स्वप्निल रविंद्र ने कहा कि आमजन से जुड़ी प्रत्येक समस्या का समयबद्ध निपटान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। ऐसे में अधिकारी जनसमस्याओं का तत्परता से निपटारा करें। डीसी शुक्रवार को समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे।


डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि जिला में आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में अभी तक कुल 5872 शिकायत प्राप्त हुई हैं इनमें से केवल 192 पेंडिंग हैं। पेंडिंग शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर, सीएम विंडो, जनसंवाद आदि माध्यमों से प्राप्त सभी शिकायतों की रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा में पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनस्वास्थ्य, पुलिस, सिंचाई , पंचायत, राजस्व, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एचएसवीपी, पीडब्ल्यूडी तथा शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याओं का विभागवार आकलन करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें तथा समय पर पोर्टल पर एटीआर अपलोड करें।


इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद


इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, सीटीएम रीतू बंसीवाल, एसीपी सुरेंद्र कंबोज, डीडीपीओ निशा तंवर सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।