एजेएनआईएफएम के प्रशिक्षु अधिकारियों  का झज्जर में तीन दिवसीय अध्ययन भ्रमण शुरू

जिला में विजिट के दौरान हरियाणा सरकार की योजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्था एवं विकास कार्यों का  फील्ड अनुभव लेंगे अधिकारी
 
एजेएनआईएफएम के प्रशिक्षु अधिकारियों  का झज्जर में तीन दिवसीय अध्ययन भ्रमण शुरू

झज्जर, 06 मई। अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान के 33वें प्रोफेशनल ट्रेनिंग कोर्स  के अंतर्गत विभिन्न अखिल भारतीय लेखा एवं वित्त सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों का शिष्टमंडल बुधवार को झज्जर पहुँचा। यह शिष्टमंडल जिला में 8 मई तक सरकार की सेवाओं और योजनाओं का अध्ययन करेगा।
बुधवार को अधिकारियों ने लघु सचिवालय स्थित  अंत्योदय सरल केंद्र का दौरा किया औऱ सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली।

एजेएनआईएफएम के प्रशिक्षु अधिकारियों  का झज्जर में तीन दिवसीय अध्ययन भ्रमण शुरू
तहसीलदार शेखर नरवाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को  हरियाणा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्था, डिजिटल सेवा प्रणाली तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी जानकारी दी । अंत्योदय सरल योजना के अंतर्गत नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा रही ऑनलाइन एवं समयबद्ध सेवाओं की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों की सेवाओं के डिजिटलीकरण एवं शिकायत निवारण प्रणाली की जानकारी भी प्राप्त की। जिला प्रशासन द्वारा अधिकारी प्रशिक्षुओं के भ्रमण एवं अध्ययन के लिए विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया गया है।