लव स्टोरी का दुखद अंत; पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रेमी-प्रेमिका ने कीकर के पेड़ पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या की। घटनास्थल के नीचे सेल्फोस की गोलियां भी पड़ी मिली हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने पहले जहर का सेवन किया और उसके बाद फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। Jhunjhunu Lovers Suicide Case
हरियाणा का युवक
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान सुनील कुमार (32) पुत्र जयबीर निवासी भिवानी (हरियाणा) के रूप में हुई है। वहीं, युवती इंदुबाला (28) पुत्री महावीर प्रसाद मेघवाल खींवासर गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर गुढ़ागौड़जी CHC की मोर्चरी में रखवा दिया है। Jhunjhunu Lovers Suicide Case
आया था घर
मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर मृतक सुनील कुमार के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सुनील आर्मी में कार्यरत था और करीब एक सप्ताह पहले ही छुट्टी पर घर आया था। इसी दौरान वह इंदुबाला से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, जिसे उसकी पत्नी ने देख लिया। इसके बाद पारिवारिक विवाद की स्थिति बन गई थी। Jhunjhunu Lovers Suicide Case
लड़की से दोस्ती
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब पांच बजे वह घर से निकल गया, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजन उसे लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। Jhunjhunu Lovers Suicide Case
गोलियों की डिब्बी
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। जोहड़ में ही मृतक की बाइक खड़ी थी। घटनास्थल पर हेलमेट, दो पानी की बोतल, एक सल्फास की गोलियों की डिब्बी भी मिली। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
