WhatsApp चलाने के 1 मार्च से बदल जाएंगे नियम, कंपनी ने किए कई बड़े बदलाव 

 
WhatsApp rules will change from March 1st.
WhatsApp यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। WhatsApp 1 मार्च 2026 से अपने यूजर्स के लिए चार बड़े बदलाव लागू करने जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इन बदलावों से यूजर्स की सुरक्षा बढ़ेगी और संभावित धोखाधड़ी के जोखिम कम होंगे।

SIM Card होना अनिवार्य

आपको बता दें कि पहले WhatsApp फोन में सक्रिय सिम के बिना भी चलता था। लेकिन अब नए नियम के अनुसार, ऐप को काम करने के लिए फोन में रजिस्टर्ड और सक्रिय सिम होना जरूरी होगा। सिम हटाते ही WhatsApp अपने आप लॉग आउट हो जाएगा।

WhatsApp Web में नई सुरक्षा

डेस्कटॉप या लैपटॉप पर WhatsApp Web लॉगिन पहले लंबे समय तक एक्टिव रहता था। अब सुरक्षा बढ़ाने के लिए हर 6 घंटे में स्वतः लॉग-आउट हो जाएगा। इससे किसी अनधिकृत व्यक्ति के द्वारा अकाउंट एक्सेस होने का खतरा कम होगा।

सुरक्षा और सिम बाइंडिंग

अब OTP आधारित लॉगिन के बजाय, ऐप केवल रजिस्टर्ड सिम के जरिए काम करेगा। इस बदलाव से डिजिटल फ्रॉड और अकाउंट हैकिंग के जोखिम में काफी कमी आएगी।

नियम उल्लंघन की रिपोर्टिंग

पहले नियम उल्लंघन पर कोई पेनल्टी या रिपोर्टिंग जरूरी नहीं थी। नए नियम के तहत WhatsApp को अब हर 120 दिन में नियम पालन की रिपोर्ट जमा करनी होगी। इन बदलावों का उद्देश्य यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी और अकाउंट की सुरक्षा को मजबूत बनाना है। विशेषज्ञों का कहना है कि यूजर्स को नए नियमों के अनुसार अपने डिवाइस और सिम सेटअप तैयार रखना चाहिए, ताकि कोई समस्या न आए।