सरकार का उद्देश्य हर बच्चा जरूर खेले - गजेंद्र फौगाट
रोहतक, 9 मई। 58वीं बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने खिलाडिय़ों को खेल भावना से ओतप्रोत होने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मैच में हारो या जीतो पर बास्केटबॉल नहीं हारनी चाहिए।
गजेंन्द्र फौगाट ने ध्वजारोहण से प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया गया व किलोई को बास्केटबॉल की काशी बताया। कार्यक्रेेम मे दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कालिया, दिल्ली बास्केटबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चांद रहन,वरिष्ठ विश्लेषक संजय राठी,संजय संदीप राज भोला तथा एच.सी.एस. अधिकारी प्रतीक हुड्डा भी उपस्थित थे। इस मौके पर दिवंगत अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी शिव कुमार की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गयी।
फौगाट का स्वागत किलोई ग्राम के बुजुर्गों ने पगड़ी पहनाकर व अध्यक्ष सुधीर हूडा ने स्मृति चिन्ह देकर किया। समारोह में हरियाणा के 22 जिलों से आई टीमों के खिलाडिय़ों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी।
गजेन्द्र फौगाट ने कहा कि सरकार की नजर अगस्त माह में होने वाले स्कॉटलैंड कॉमनवेल्थ व 2028 एल ए ओलंपिक्स पर है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि प्रदेश का हर बच्चा खेले ओर नशे से कोसों दूर रहे ।फौगाट ने कहा कि बास्केटबॉल मेरा पहला प्यार है और इस खेल के साथ मैंने जीवन जिया है,इसके लिए कुछ भी प्रयास करना हो वो करेंगे ।
कार्यक्रम में दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कालिया खेल को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि बास्केटबॉल जैसे खेल टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और मानसिक मजबूती का विकास करते हैं।
आयोजन सचिव सुधीर हुड्डा ने सभी मुख्य अतिथियों, खिलाडिय़ों, कोचों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग एक हज़ार लडक़े लड़किया खिलाड़ी भाग ले रहे है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। सुधीर ने कहा कि हरियाणा ने देश और विश्व स्तर पर खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई है तथा बास्केटबॉल जैसे खेल युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के लडक़ों ने सिरसा की टीम को 40-37 के मामूली अंतर से हराया। वहीं लड़कियों में जींद में फतेहाबाद को 26-9 से व महेंद्रगढ़ की लड़कियों ने नुहं को की टीम को हराया।
