आ गई धांसू Electric Bike! सिंगल चार्ज में दौड़ेगी 180 KM, जून से डिलीवरी शुरू 

 
The sensational electric bike has arrived!
Electric Bike: अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में Oben Electric की नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Oben Rorr Evo को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने जानकारी दी है कि लॉन्च के केवल 15 दिनों के भीतर इस इलेक्ट्रिक बाइक को 25 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। 

जून से शुरू होगी डिलीवरी

कंपनी के मुताबिक Oben Rorr Evo की डिलीवरी जून 2026 से शुरू की जाएगी। ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 99,999 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर इस बाइक को बुक कर सकते हैं। कंपनी ने ऑनलाइन पेमेंट पोर्टल भी लाइव कर दिया है, जिससे बुकिंग प्रक्रिया आसान हो गई है।

150 से ज्यादा शोरूम व सर्विस सेंटर मौजूद 

Oben Electric फिलहाल देश के 18 से ज्यादा राज्यों में अपनी मौजूदगी रखती है। कंपनी के 100 से अधिक शहरों में 150 से ज्यादा शोरूम और सर्विस सेंटर मौजूद हैं। हर शोरूम के साथ Oben Care सर्विस सेंटर भी उपलब्ध है, जहां ग्राहकों को बेहतर आफ्टर सेल्स सर्विस दी जाती है। कंपनी का दावा है कि उसका कस्टमर सैटिस्फैक्शन स्कोर 91 प्रतिशत है।

दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस

Oben Rorr Evo में 9kW पावर वाला IPMSM मोटर दिया गया है, जो 250Nm का व्हील टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 3.4kWh की LFP बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर 180 किलोमीटर तक की IDC रेंज देती है। यह बाइक केवल 3 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 110 किमी/घंटा है।

स्मार्ट फीचर्स और फास्ट चार्जिंग

इस इलेक्ट्रिक बाइक में 5-इंच TFT डिस्प्ले, OTA अपडेट्स, नेविगेशन, जियो-फेंसिंग और SOS फीचर्स दिए गए हैं। बाइक 90 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है और कंपनी इसके साथ 8 साल की बैटरी वारंटी भी दे रही है।