दक्षिण पश्चिम रेलवे के मल्लसंद्रा-गुब्बी रेलखण्ड के मध्य तकनीकी कार्य
रीशड्यूल रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी
Apr 8, 2026, 08:46 IST
दक्षिण पश्चिम रेलवे के मल्लसंद्रा-गुब्बी रेलखण्ड के मध्य समपार फाटक सख्ंया 50 पर तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण प्रभावित रेलसेवाओं को रीस्टोर किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगीः-
रीस्टोर रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 19667, उदयपुर सिटी-मैसूरू रेलसेवा दिनांक 13.04.26 को उदयपुर सिटी से निर्धारित मार्ग व समय सारणी अनुसार संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 22497, श्रीगंगानगर-तिरूच्चिरापल्ली रेलसेवा दिनांक 13.04.26 को श्रीगंगानगर से निर्धारित मार्ग व समय सारणी अनुसार संचालित होगी।
