Teacher Student Viral Video: छात्रा संग रोमांटिक हुए प्रोफेसर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 
 Teacher Student Viral Video: छात्रा संग रोमांटिक हुए प्रोफेसर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Teacher Student Viral Video: बिहार के एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक प्रोफेसर और छात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है। पूर्णिया जिले में इन दिनों एक कथित प्रोफेसर और छात्रा से जुड़ा मामला सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर इनका वीडियो और फोटो चर्चा का विषय बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि दोनों को एक रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान रोमांटिक स्थिति में देखा गया। 

 

रेस्टोरेंट में रोमांटिक होते नजर आए प्रोफेसर और छात्रा

बताया जा रहा है कि यह मामला पूर्णिया विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ है, जहां एक प्रोफेसर और छात्रा के बीच रिश्तों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।वीडियो और फोटो में दिखाई देता है कि एक रेस्टोरेंट में एक सीट पर प्रोफेसर साहब बैठे हुए हैं। उनके साथ एक लड़की है। अधेड़ उम्र के दिखने वाले प्रोफेसर का हाथ लड़की की पीठ पर है। फोटो में दोनों रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर लोगों को बंटी राय

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बटी हुई है। एक वर्ग इसे पूरी तरह निजी मामला मान रहा है और निजी जीवन में दखल न देने की बात कर रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि शिक्षक और छात्र के बीच इस तरह के संबंध संस्थागत अनुशासन और आचार संहिता के खिलाफ हैं, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 

विश्वविद्यालय प्रशासन सख्त, कुलपति ने दिए जांच के आदेश

वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर उदय नारायण सिंह ने स्पष्ट किया है कि इस घटना से विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। मटुकनाथ जूली की लव स्टोरी की वजह से पटना यूनिवर्सिटी की काफी बदनामी हुई थी।