पढ़ाई पर पूरा फोकस व सवाल पूछने की आदत विकसित करें विद्यार्थी :डीसी
Apr 13, 2026, 23:41 IST
झज्जर 13 अप्रैल। शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को गांव खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल में सोमवार को मिशन बुनियाद 2026-28 बैच के ओरिएंटेशन कार्यक्रम की लेवल-3 परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय पहुंचने पर डीईओ रतिंद्र सिंह और संस्कारम ग्रुप के चेयरमैन डा महिपाल यादव ने डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल और विकल्प फाऊंडेशन के संस्थापक नवीन मिश्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहद जरूरी है,बच्चे खुद मेहनत करते हुए अपने गांव,देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आज के युग में प्रत्येक व्यक्ति का आत्मनिर्भर होना जरूरी है,यह तभी संभव है जब हम क्षेत्र में दक्षता हासिल करें। विद्यार्थी गुणवत्ता परक शिक्षा हासिल करते हुए देश व प्रदेश के लिए सराहनीय कार्य करें।
डीसी ने कहा कि राज्य सरकार और विकल्प फाऊंडेशन मिलकर सुपर सौ व मिशन बुनियाद जैसे कार्यक्रमों का संचालन कर रही है,यह सराहनीय पहल है।
उन्होने उपस्थित विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और कहा कि थोड़े से प्रयास से हम परीक्षा में सफल हो सकते है। विद्यार्थी के मन में खेलने या मनोरंजन की रुचि जागृत हो तो केवल उसी पर फोकस करें और जब भी पढ़े पूरा मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। देश व प्रदेश में बुनियाद और सुपर 100 प्रोग्राम अपनी कामयाबी की नई कहानी गढ़ रहे हैं। विकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई पर उनके अभिभावकों को पूरा ध्यान रखना चाहिए। एक अच्छे विद्यार्थी की विशेषता यह होती है कि वह स्वयं अपनी पढ़ाई का कार्य नियमित रूप से पूरा करता है।
डीसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा सुपर 100 और मिशन बुनियाद जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। जिला झज्जर में बुनियाद के चार सेंटर चलाए जा रहे हैं। जिनके तहत आर्थिक रूप कमजोर बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित बच्चों व अभिभावकों को देश के विकास में हर तरीके से अहम योगदान देने का आह्वान किया।
डीईओ रतिंद्र सिंह ने कहा मिशन बुनियाद प्रोग्राम में चयनित सभी छात्रों को सरकार द्वारा सुनिश्चित बेहतर शिक्षा प्रदान कराने एवं आधुनिक तकनीकों के द्वारा अव्वल प्रतियोगी परीक्षा में सफल बनाने की नींव रखी गई है ताकि उनके व्यक्तित्व और सामाजिक स्तर पर बढ़ावा मिले। मंच संचालन सोनम रानी ने किया।
इस अवसर पर डीईईओ राजबाला मलिक,बीईओ झज्जर सुनीता देवी,बीईओ बेरी रोहतास दहिया,बीईओ साल्हावास जयपाल सिंह,बीईओ मातनहेल सुरेश पाल सुहाग,बीईओ बहादुरगढ़ शेर सिंह ,निपुण के जिला संयोजक डा सुदर्शन पूनिया,डीएसएस जसबीर सिंह, डीपीसी अनिल शर्मा,डीएमएस विक्रम सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी,स्कूल प्राचार्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।