सिरसा में चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल 

 
सिरसा में चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल 
Naya Haryana : हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर सिरसा से नाथूसरी चौपटा जा रही रोडवेज बस में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने आरोप लगाया कि बस में उसके साथ बैठे युवक ने पहले उसे गलत नजर से देखा और फिर रास्ते में अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की।

मिली जानकारी के अनुसार, विरोध करने पर बस रुकते ही आरोपित भागने लगा, जिसे पकड़ने के प्रयास में दोनों बस से नीचे गिर गए। घटना में छात्रा को चोटें भी आई हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह सिरसा स्थित एक कालेज में पढ़ाई करती है। बुधवार दोपहर करीब 2:10 बजे वह सिरसा बस स्टैंड से रंधावा, रुपाणा व जोगीवाला रूट की बस में सवार हुई। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बस में अधिक भीड़ होने के कारण उसे पीछे वाली सीट मिली, जहां उसके साथ एक युवक बैठा था। छात्रा के अनुसार डेरा सच्चा सौदा क्षेत्र पार करने के बाद युवक उसे गलत नजर से देखने लगा और इशारे करने लगा। इससे घबराकर उसने अपने छोटे भाई को वाट्सएप पर पूरी जानकारी दी। भाई ने डायल-112 पर सूचना देने की बात कही। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब बस रुपाणा गांव के पास पहुंची तो युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसकी जांघ पर हाथ फेरने लगा। करीब 3:35 बजे बस रुपाणा बस स्टैंड पर रुकी तो आरोपित नीचे उतरने लगा। इस दौरान छात्रा ने उसका कालर पकड़ लिया और कहा कि पुलिस आने वाली है। इसी बीच बस चल पड़ी और युवक खुद को छुड़ाकर भागने लगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पकड़ने के प्रयास में दोनों बस के गेट से नीचे गिर गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। छात्रा ने बताया कि गिरने से उसे चोटें आईं। वहीं लोगों से पूछताछ में आरोपित की पहचान रुपाणा निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।