प्रदेश सरकार बेसहारा गौवंश संरक्षण के लिए प्रतिबद्घ है: घनश्याम सर्राफ
भिवानी, 05 मई। विधायक घनश्याम सर्राफ ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय नंदीशाला में नंदियों को गुड़ व चारा खिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान विधायक ने विशेषकर पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
विधायक श्री सर्राफ ने कहा कि श्री मनोहर लाल ने उनके मुख्यमंत्री के शासन काल के दौरान बिना पर्ची व बिना खर्ची के युवाओं को योग्यता व मेरिट के आधार पर नौकरी प्रदान करनी शुरू की थी, जिससे मेहनती युवाओं में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है। नौकरियों में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ ऑनलाईन माध्यम से लोगों को घर बैठे योजनाओं का लाभ पहुंचाना शुरू किया। उनके द्वारा लागू की गई नीतियों का अनुसरण अन्य प्रदेश भी कर रहे हैं। विधायक श्री सर्राफ ने केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।
वहीं दूसरी ओर विधायक श्री सर्राफ ने विशेषकर पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में लागू की जा रही जनहितकारी नीतियों के प्रति आमजन के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग खुश है। देश हर मामले में तरक्की की नई उंचाईयां छू रहा है। भारत देश की विश्व में नई पहचान बन गई है। उन्होंने कहा कि देश श्री मोदी के हाथों में सुरक्षित है।
नंदीशाला में गौवंश को गुड़ व चारा खिलाने के दौरान विधायक श्री सर्राफ ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में गौवंश के संरक्षण के सालाना बजट को 400 करोड़ रूपए से बढ़ाकर 600 करोड़ रूपए कर दिया है। यह इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार बेसहारा गौवंश को बचाने के लिए प्रतिबद्घ है। उन्होंने बताया कि गौशालाओं में बेसहारा गौवंश के लिए शैड आदि का निर्माण करवाया जा रहा है तथा पर्याप्त चारे का प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भिवानी जिले में करीब सवा दो करोड़ रूपए की राशि गौशालाओं के लिए आई थी, जोकि प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि नंदीशाला में भी करीब सवा 17 लाख रूपए की राशि सरकार द्वारा दी गई है।
इस दौरान कमलेश भोडूका, अनिल सोलंकी, रमेश सैनी, विजय सिंहमार, अमित बंसल, अतुल गुप्ता, सचिन सिंगला, रोहित, दीपक गोयल, सुरेश कुमार, संदीप सैनी, मुनिया सैनी, रामू जेवड़ीवाला, रिंकू, बंटी वर्मा, पीए आनंद सिंह, कपिल सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
