सोमनाथ मंदिर भारत की संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक: श्रुति चौधरी

 - सोमनाथ मंदिर विरासत के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जोगीवाला मंदिर में हुआ भव्य जिला स्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
- सैंकड़ों महिलाओं ने मूलचंद मंदिर से जोगीवाला मंदिर तक निकाली कलश यात्रा

 
सोमनाथ मंदिर भारत की संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक: श्रुति चौधरी

भिवानी, 11 मई। सोमनाथ मंदिर विरासत के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय शिव नगर कॉलोनी स्थित जोगीवाला मंदिर में भव्य जिला स्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ तथा बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि की गरिमामयी उपस्थिति रही। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने जोगीवाला मंदिर में वेद मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। कार्यक्रम के दौरान सुबह-सुबह सैकड़ों महिलाओं ने मूलचंद मंदिर से जोगीवाला मंदिर तक कलश यात्रा निकाली, जो कि महंत वेदनाथ के सानिध्य में संपन्न हुई। कार्यक्रम में डीसी साहिल गुप्ता और एसडीएम महेश कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान सोमनाथ मंदिर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का और कुरुक्षेत्र से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस भव्य कार्यक्रम के दौरान जोगीवाला मंदिर सोमनाथमय हुआ नजर आया।


  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की प्राचीन संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक है। सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं बल्कि भारत की अटूट सांस्कृतिक चेतना और गौरव का प्रतीक है। सोमनाथ मंदिर विरासत की 75वीं वर्षगांठ को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजन समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति की भारत की पहचान है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश फिर से अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को हासिल कर रहा है। आज पूरी दुनिया भारत की तरफ आशा भरी नजर से देखती है। श्रुति चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत और जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

सोमनाथ मंदिर भारत की संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक: श्रुति चौधरी
 

अपने संबोधन में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और विरासत से जुडऩे का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।


बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और विरासत को बचाए रखना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का यही संदेश है कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। हमें विकास और विरासत को साथ-साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में धार्मिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मूलचंद मंदिर से जोगीवाला मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पूरे मार्ग में भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर महंतों व प्रबुद्धजनों ने शिव महिमा पर प्रकाश डालते हुए धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व को बताया।

-कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बनी सोमनाथ मंदिर की महत्ता पर लगाई गई प्रदर्शनी
कार्यक्रम के दौरान सोमनाथ मंदिर की महत्ता पर प्रदर्शनी लगाई गई, जो कि आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों के साथ-साथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आए श्रद्घालुओं ने बड़ी उत्सुकता के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहीं दूसरी ओर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडली ने भगवान शिव महिमा पर जोरदार प्रस्तुति दी। इस दौरान सोमनाथ मंदिर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का और कुरुक्षेत्र से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जो कि कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने बड़ी उत्सुकता के साथ सुना और प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन पर उनका तालियों से सम्मान किया।

सोमनाथ मंदिर भारत की संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक: श्रुति चौधरी

-कैबिनेट मंत्री और विधायकों ने किया जलाभिषेक
कार्यक्रम में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिर के महंत वेदनाथ ने मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक करवाया। महंत वेदनाथ ने इस प्राचीन जोगीवाला मंदिर की विशेषता और प्रगाढ़ आस्था के बारे में जानकारी दी। श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मुरलीधर शास्त्री ने सोमनाथ मंदिर की महता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में डीसी साहिल गुप्ता ने मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी सहित सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी रिषव रंजन, वरिष्ठï भाजपा नेता एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, एडवोकेट रामप्रताप शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल व रेखा राघव, दिलबाग नीमड़ी, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष प्रदीप बंसल व नगर अध्यक्ष राजेश नाहडिय़ा, रमेश सैनी, शिवराज बागड़ी, विजय सिंहमार, पिंकी नागर, सुनीता भारद्वाज, पवन पंघाल के अलावा भारी संख्या में महिलाएं व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।