सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर शिव मंदिर किलोई में भव्य आयोजन
May 12, 2026, 00:51 IST
रोहतक, 11 मई: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर आज शिव मंदिर, किलोई परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोमनाथ मंदिर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का वर्चुअल संबोधन उपस्थित जनसमूह को सुनवाया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई।
कार्यक्रम स्थल पर सोमनाथ मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। साथ ही भगवान शिव से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने सोमनाथ मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आध्यात्मिक परंपरा को विश्व में दिलाई पहचान- मनीष कुमार ग्रोवर
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में भारत की प्राचीन संस्कृति, सनातन धर्म और सांस्कृतिक विरासत को लेकर देशवासियों को महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत सनातन संस्कृति और आस्था का देश है तथा धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में माता वैष्णो देवी, द्वारका, काशी, महाकाल सहित देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का उल्लेख करते हुए भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को विश्व भर में पहचान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास में अनेक आक्रमणकारियों ने भारत की संस्कृति और मंदिरों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन सनातन धर्म की आस्था कभी कमजोर नहीं हुई। पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा जारी किए गए डाक टिकट तथा 70 रुपए के स्मारक सिक्के के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।
भारत की सांस्कृतिक पहचान को किया पुन: स्थापित- रामचंद्र जांगड़ा
पार्टी वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश की सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन गौरव को दोबारा स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण, राम मंदिर निर्माण तथा काशी विश्वनाथ धाम के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान को पुन: स्थापित किया जा रहा है।
समाज को एकजुट करते धार्मिक आयोजन- सतीश नांदल
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के अवसर पर पूरे देश में जिला स्तर पर शिव मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और आत्मिक शांति प्रदान करते हैं।
भक्ति से होता सकारात्मकता का संचार- मेयर राम अवतार वाल्मीकि
मेयर राम अवतार वाल्मीकि ने कहा कि भगवान शिव समस्त मानवता के लिए आस्था और आत्मिक शक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु का स्मरण मनुष्य को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा समाज में सकारात्मकता का संचार करता है।
कार्यक्रम से हुआ पूरा वातावरण शिवमय- भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका
भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में मंदिरों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कलश यात्रा में भाग लेने वाली मातृशक्ति को विशेष शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में महंत कालिदास, बीके रक्षा, बीके सीमा, बीके कुसुम, वासुदेव, महंत कर्णपुरी, जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, डॉ दिनेश घिलौड़, पूर्व विधायक सरिता नारायण, राजकमल सहगल, मनोज मक्कड़, आशा शर्मा, सरोज हुड्डïा, संगीता सिंगल, बबीता सोनी, प्रिया कपूर, दिलजिन्द्र कौर, रवि हुड्डा, जस्सू, जोगिंदर गिलोत्रा, वेद धवन, सतपाल, राजेश हुड्डा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अलावा उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम आशीष कुमार, मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम सहित प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।