छोटी बात, बड़ा हादसा! पालतू बिल्ली पर झगड़े ने ली डॉक्टर प्रिंसी की जान; जानें पूरा मामला 

 
Dispute over Pet Cat Claims Dr. Princy's Life
हैदराबाद में 23 साल की डॉक्टर प्रिंसी की कहानी दिल को झकझोर देती है। घर में एक बिल्ली पालने की चाह थी लेकिन इस चाह ने घर के भीतर तनाव पैदा कर दिया। रोज-रोज की बहस, तकरार, मनमुटाव और फिर एक दिन सब खत्म हो गया। एक होनहार जिंदगी ने खुद ही अपने सफर पर विराम लगा दिया। बता दें कि हैदराबाद के अलवाल इलाके में हुई इस घटना ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 

प्रिंसी उर्फ श्रेष्टा हाल ही में डॉक्टर बनी थीं और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रही थीं। लेकिन घर में बिल्ली को लेकर लगातार हो रहे विवाद ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया। शुक्रवार शाम जब घर पर कोई नहीं था, तब उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। परिवार के लौटने पर जो दृश्य सामने आया, उसने सब कुछ बदल दिया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस घटना ने रिश्तों और संवाद की कमी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 

पुलिस जांच जारी

जानकारी के मुताबिक प्रिंसी अपनी मां और दादी के साथ रहती थीं. कुछ हफ्ते पहले वह एक बिल्ली घर लेकर आई थीं. इसके बाद उन्हें सर्दी-खांसी की शिकायत होने लगी इस पर परिवार ने आपत्ति जताई. इसी बात को लेकर घर में बार-बार झगड़े होने लगे. शुक्रवार को जब उनकी मां और दादी घर से बाहर थीं, तभी प्रिंसी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को वजह माना जा रहा है, लेकिन अधिकारी अन्य संभावनाओं को भी खारिज नहीं कर रहे हैं.

डॉक्टर प्रिंसी ने आत्महत्या क्यों की?

प्रारंभिक जांच के अनुसार घर में बिल्ली पालने को लेकर लगातार विवाद हो रहा था. परिवार द्वारा आपत्ति जताए जाने से प्रिंसी मानसिक रूप से परेशान थीं. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अंतिम कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.

घटना कब और कैसे हुई?

यह घटना शुक्रवार शाम की है जब प्रिंसी घर पर अकेली थीं. उनकी मां और दादी के बाहर जाने के दौरान उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार के लौटने पर यह घटना सामने आई.

पुलिस इस मामले में क्या कर रही है?

पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है.

यह घटना सिर्फ एक आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि छोटे-छोटे विवाद भी अगर समय रहते सुलझाए न जाएं, तो बड़े हादसे का रूप ले सकते हैं. परिवार के भीतर संवाद और समझ की कमी कभी-कभी ऐसी त्रासदी को जन्म दे देती है, जिसकी भरपाई संभव नहीं होती.