एसडीएम झज्जर रवि मीणा ने अधिकारियों के साथ किया जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण,सुविधाओं का लिया जायजा

आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता : एसडीएम
मरीजों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें स्वास्थ्य कर्मी-एसडीएम
- नागरिक अस्पताल परिसर में साफ-सफाई दुरुस्त करवाने के दिए सख्त निर्देश
 
 एसडीएम झज्जर रवि मीणा ने अधिकारियों के साथ किया जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण,सुविधाओं का लिया जायजा

झज्जर, 06 मई।  एसडीएम रवि मीणा ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते हुए सभी  जरूरी सुविधाओं की बारीकी से जांच की,ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो पाए। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान ने एसडीएम का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं और योजनाओं की विस्तार से जानकारी सांझा की


एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर के साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ से ओपीडी व अन्य जानकारी ली।


उन्होंने  नागरिक अस्पताल परिसर की साफ-सफाई को लेकर जरूरी निर्देश देते हुए कहा अस्पताल परिसर की  साफ सुथरा रखना बेहद जरूरी है।

 एसडीएम झज्जर रवि मीणा ने अधिकारियों के साथ किया जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण,सुविधाओं का लिया जायजा


मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति सचेत करते हुए कहा की अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए डॉक्टर के साथ साथ पैरामेडिकल स्टाफ आने वाले मरीजों के साथ समन्वय स्थापित करें और स्वच्छता के बारे मरीजों प्रेरित करें।


एसडीएम रवि मीणा ने अस्पताल में आपातकाल विभाग , औषधालय , ओपीडी, सामान्य वार्ड, बायोटेक्नोलॉजी लैब, एनआईसीयू , कैंसर डे केयर सेंटर , एचपीवी टीकाकरण काउंटर,  बायोटेक्नोलॉजी वेस्ट रूम, डेंटल , शिशु वार्ड, प्रसव कक्ष, आयुष्मान केंद्र  आदि सेवाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ सुनीता तंवर, एमएस डॉ गुरजीत सिद्धू, डॉ सुरेंद्र दहिया, आरएमओ डॉ आंचल, डॉ सुशील वर्मा , डॉ महिपाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।