रोहतक MDU में आयोजित एमएड के परीक्षा परिणाम जारी
Apr 20, 2026, 22:21 IST
चंडीगढ़, 20 अप्रैल - महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक ने दिसंबर 2025 में आयोजित एम.एड. (मास्टर ऑफ एजुकेशन) और एम.एड. स्पेशल एजुकेशन (इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटी) के विभिन्न सेमेस्टरों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि एम.एड. स्पेशल एजुकेशन के तृतीय सेमेस्टर (फ्रेश व री-अपीयर) तथा चतुर्थ सेमेस्टर (री-अपीयर) और एम.एड. कोर्स के तृतीय सेमेस्टर तथा तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर (री-अपीयर) की परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। छात्र अपने परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
