रोहतकः बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के सदस्य डा. विजेंद्र अहलावत बार परिसर पहुंचे

 
रोहतकः बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के सदस्य डा. विजेंद्र अहलावत बार परिसर पहुंचे

रोहतक, 5 मई। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के नवनिर्वाचित सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन डा. विजेंद्र अहलावत मंगलवार को बार परिसर पहुंचे। इस  दौरान उन्होंने एसोसिएशन के सदस्य सभी वकील साथियों से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात कर अपनी जीत के लिए आभार जताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे वकीलों के हितों के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि रोहतक बार उनका घर है और बार काउंसिल के चुनाव में यहां के वकीलों ने उन पर जो भरोसा जताया, उसके लिए वे हमेशा ऋणी रहेंगे।
डा. अहलावत ने कहा कि वकीलों के हित में नई योजनाएं तैयार की जाएंगी। उन्होंने बार एसोसिएशन रोहतक के सदस्य वकील साथियों से सुझाव भी आमंत्रित किए है। उन्होंने कहा कि किसी भी वकील साथी को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने नहीं दी जाएगी।


बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा ने बार परिसर पहुंचने पर डा. विजेंद्र अहलावत का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रोहतक बार के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि डा. विजेंद्र अहलावत ने एक बार फिर बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने बताया कि डा. अहलावत 2 बार बाउ काउंसिल के चेयरमैन व एक बार वाइस चेयरमैन रह चुके हैं। वे वर्ष 2008 से लगातार चौथी बार बार काउंसिल के सदस्य बने हैं।


इस अवसर पर बार एसोसिएशन के महासचिव राजकरण पंघाल, वरिष्ठ वकील प्रदीप मलिक, सुरेन्द्र लौरा, रोहित डागर, प्रदीप ब्राह्मणान, कुशल कुंडू, वरुण कौशिक, दीपक सहरावत, दीपक अरोड़ा, देवाशीष अहलावत, निहारिका अहलावत, संदीप हुड्डा, अनिल शर्मा, जलवीर फौगाट, रवि, जितेन्द्र वर्मा, संदीप पंघाल, राहुल मलिक समेत अन्य वकील मौजूद रहे।