RBI में ऑफिसर के 120 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से आवेदन शुरू; जानें पूरी प्रोसेस 

 
RBI will recruit 120 officers
RBI Jobs : बैंक एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर आई है। RBI ने ऑफिसर ग्रेड बी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर 10 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के माध्यम से ऑफिसर ग्रेड-B के कुल 120 पदों को भरा जाएगा। 

इस भर्ती से संबंधित फेज 1 ऑनलाइन एग्जाम 18-19 सितंबर 2025 को होगा। वहीं फेज - 2 ऑनलाइन एग्जाम 6-7 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

कुल 120 पदों में से ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर)    83, ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) - डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक एंड पॉलिसी रिसर्च (डीईपीआर) 17, ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) - डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिक्स एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट (डीएसआईएम) 20 पदों को भरा जाएगा। 

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

ऑफिसर ग्रेड बी जनरल पोस्ट :

  • न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री या किसी भी विषय में मास्टर्स डिग्री होना चाहिए।

ऑफिसर ग्रेड बी :

  • पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री इकोनॉमिक्स/ फाइनेंस में मास्टर्स डिग्री/PGDM /MBA की डिग्री होनी चाहिए।

ऑफिसर ग्रेड बी DISM :

  • न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्टेटिस्टिक्स/मैथमेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • अधिकतम 30 साल

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 850 + जीएसटी
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : 100 + जीएसटी
  • आरबीआई स्टाफ : नि:शुल्क

सैलरी :

  • 55,200-99,750 रुपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

एग्जाम पैटर्न :

  • एग्जाम पैटर्न डिटेल नोटिफिकेशन में आवेदन शुरू होने के बाद जारी किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • RBI Assistant Recruitment 2023 पर क्लिक करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। सभी डिटेल्स पढ़ें।
  • जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सबमिट करें।
  • इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर रखें।