Post Office की धांसू स्कीम, 9 लाख लगाएं और 13 लाख पाएं; जानें कैसे

जानें कौन हुए कैसे कर सकता है निवेश?
NSC में कोई भी भारतीय नागरिक अपना खाता खुलवा सकता है। आप इसमें सिंगल या जॉइंट अकाउंट (अधिकतम 3 वयस्क) खोल सकते हैं। नाबालिग के लिए अभिभावक भी खाता खुलवा सकते हैं। इस स्कीम में आप कितने भी खाते खोल सकते हैं।
कितना पैसा कर सकते हैं जमा?
इस स्कीम में आप कम से कम ₹1,000 का निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। NSC में निवेश की गई रकम पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। जरूरत पड़ने पर आप इस सर्टिफिकेट को बैंकों में गिरवी रखकर लोन भी ले सकते हैं।
9 लाख रुपये बनेंगे 13 लाख, जानें कैसे
आपको बता दें कि वर्तमान में पोस्ट ऑफिस NSC पर 7.7% की सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दर मिल रही है। इसकी मैच्योरिटी अवधि 5 साल है। अगर आप इस स्कीम में एकमुश्त ₹9,00,000 का निवेश करते हैं तो 5 साल बाद मैच्योरिटी पर आपको ₹13,04,130 मिलेंगे। इस तरह आपकी कुल ब्याज आय ₹4,04,130 होगी।
NSC उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो कम जोखिम के साथ एक निश्चित और अच्छा रिटर्न चाहते हैं।
योजना की डिटेल
विवरण राशि (₹ में)
निवेश योजना पोस्ट ऑफिस NSC
ब्याज दर (सालाना) 7.7% (चक्रवृद्धि)
निवेश अवधि 5 साल
एकमुश्त निवेश ₹9,00,000
मैच्योरिटी पर कुल राशि ₹13,04,130
कुल ब्याज ₹4,04,130