प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करते हुए पश्चिम बंगाल की जनता ने खिलाया कमल : नायब सिंह सैनी

 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करते हुए पश्चिम बंगाल की जनता ने खिलाया कमल :नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 5 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रदेश की जनता का शोषण किया फिर ममता बनर्जी की पार्टी ने प्रदेश का शोषण किया। अब पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करते हुए वहां पर कमल खिलाया है। अब तक की पार्टियों ने जिस नीति से पश्चिम बंगाल में राज किया, उसने युवाओं के रोजगार को खत्म करने का काम किया ।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को लाडवा में अग्रसेन चौक पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर जलेबी बांटकर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान हरियाणा राज्य बाल कल्याण की उपाध्यक्षा सुमन सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नीति के तहत काम किया है। जिसके परिणामस्वरूप लगातार भारतीय जनता पार्टी जनता का विश्वास जीत रही है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में और हरियाणा प्रदेश में सत्ता प्राप्त की है। भारतीय जनता पार्टी की नीति अन्तोदय की रही है। जिसमें अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास करना प्राथमिकता है।

 

इस मौके पर चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, चेयरपर्सन साक्षी खुराना  सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।