Haryana News: हरियाणा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार
Updated: Sep 1, 2025, 20:14 IST
Haryana News: हरियाणा में एसीबी करनाल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने करनाल के नीलखेड़ी के बीजीपीओ ऑफिस में तैनात पटवारी को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार रिया है। आरोपी की पहचान धर्मपाल के रुप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने एसीबी करनाल की टीम को शिकायत दी थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसके भाई रामदास ने अपना मकान बनाने के लिए 2,90,000 रुपये के लोन के लिए अभिनव बैंक करनाल में अप्लाई किया था।
इस लोन को पास करने के लिए बैंक को ड्रोन सर्वे फोटो की आवश्यकता होती है। जब वह ड्रोन सर्वे की फोटो लेने के लिए आरोपी धर्मपाल पटवारी ने ड्रोन सर्वे की फोटो देने के बदले में 4,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
