बैसाखी पर्व पर पनिहार फार्म में भव्य कार्यक्रम आयोजित, किसानों की खुशहाली की कामना
Apr 13, 2026, 23:58 IST
हिसार, 13 अप्रैल। वसंत ऋतु में फसल कटाई और किसानों की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना को लेकर नलवा के विधायक रणधीर पनिहार की ओर से पनिहार फार्म पर बैसाखी पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, किसानों, सिख समाज के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
इस अवसर पर पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को बैसाखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे देश की कृषि संस्कृति, मेहनतकश किसानों और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने सभी जिलावासियों के उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की।
विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि समाज में भाईचारे को मजबूत करने के लिए बैसाखी पर्व को आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारे किसानों की खुशहाली का प्रतीक है। प्रदेश सरकार किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को धरातल पर लागू किया गया है। सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक पेड़ पिता के नाम अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत क्षेत्र में बड़े स्तर पर पौधरोपण किया गया। इस पहल को लोगों ने सराहा और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक रणधीर पनिहार और पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई को पगड़ी और सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पारंपरिक उत्साह, भाईचारा और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली।