केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर गौशाला में होगा हवन, गजेंद्र फौगाट होंगे मुख्यातिथि

 
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर गौशाला में होगा हवन, गजेंद्र फौगाट होंगे मुख्यातिथि

रोहतक, 3 मई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर 4 मई को स्थानीय गौशाला में विशेष हवन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं हरियाणा कला परिषद के निदेशक गजेंद्र फौगाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी देते हुए आयोजिका पुष्पा राणा ने बताया कि इस अवसर पर हवन के उपरांत गौभक्तों के साथ गौ आरती, गौ सेवा तथा पौधरोपण जैसे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे। इस मौके पर मनोहर पेड़ अभियान की भी शुरुआत की जाएगी, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधारोपण को प्रोत्साहित करना है।


कार्यक्रम के सहसंयोजक जे पी गौड़ ने अपील करते हुए आयोजकों ने क्षेत्र के सभी गौभक्तों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में हरियाणा एक-हरियाणवी एक के नारे के साथ सभी लोगों को एक होकर समाज की उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया। हरियाणा में पारदर्शी शासन का सूत्रपात करने वाले मनोहर लाल का जीवन प्रेरणा दाई है। इस मौके पर अनेकों समाज सेवी संस्थाओं के संचालक उपस्थित रहेंगे।