सोमनाथ मंदिर विरासत के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 11 मई को जोगीवाला मंदिर में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

 - कार्यक्रम के दौरान 11 मई को सुबह आठ बजे मूलचंद मंदिर से जोगीवाला मंदिर तक निकाली जाएगी कलश यात्रा
- जोगीवाला मंदिर में सोमवार को सुबह 10 बजे सोमनाथ मंदिर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण
- डीसी साहिल गुप्ता ने कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी

 
 - सोमनाथ मंदिर विरासत के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 11 मई को जोगीवाला मंदिर में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

भिवानी, 08 मई। सोमनाथ मंदिर विरासत के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 मई को स्थानीय शिव नगर कॉलोनी स्थित जोगीवाला मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सुबह आठ बजे मूलचंद मंदिर से जोगीवाला मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। जोगीवाला मंदिर में सोमवार को सुबह 10 बजे सोमनाथ मंदिर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में संत-महात्माओं के अलावा शहर के प्रबुद्घ लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीसी साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। वहीं चंडीगढ़ मुख्यालय से मुख्य प्रधान सचिव राजेश ख्ुाल्लर और सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने भी वीसी से माध्यम से प्रदेशभर के जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।


बैठक के दौरान डीसी ने निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष इस कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित होकर अपनी-अपनी जिम्मेवारी निभाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारी धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था करने, लोक निर्माण विभाग को कार्यक्रम स्थल पर बैरिगेटिंग करने के निर्देश दिए।


डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस, फर्स्ट एड एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को श्रद्धालुओं के लिए पेयजल का प्रबंध करने तथा नगर परिषद को मंदिर के आसपास सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए। बिजली निगम को निरंतर एवं बाधारहित विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए।
डीसी साहिल गुप्ता ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर विरासत के 75 वर्ष पूर्ण होने का यह ऐतिहासिक अवसर जिले की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शिव महिमा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि लोहारू, सिवानी व तोशाम उपमंडल में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


बैठक में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, जिला वन अधिकारी डॉ. राजेश वत्स, डीएसपी महेश कुमार, डीडीए डा. विनोद फोगाट, डीडीपीओ सोमवीर कादयान, एससी पब्लिक हेल्थ सुनील रंगा, सिंचाई विभाग के एससी ओपी बिश्रोई, डीएफओ प्रदीप कौशिक, समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र, डीआईओ अमित लांबा व डिप्टी एलडीएम राजवंती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।