राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई को
Updated: May 6, 2026, 00:43 IST
हिसार, हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि लोगों के लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए समय-समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आगामी 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
लोक अदालत में पारिवारिक विवाद, वैवाहिक, आपराधिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बैंक रिकवरी मामले, पेंशन मामले, बिजली मामले, हाउस टैक्स सहित विभिन्न प्रकार के लंबित विवादों का आपसी सुलह से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से लोगों को सस्ता, सरल एवं समय पर न्याय प्रदान किया जाता है।
