National Highways Toll Plaza Free:  वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 25 नेशनल हाइवे से टोल प्लाजा को पूरी खत्म करेगी सरकार, जानें वजह?

 
 National Highways Toll Plaza Free: Big news for drivers, government will completely eliminate toll plazas from 25 national highways, know the reason?
National Highways Toll Plaza Free: वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें, तो केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की देश के 25 नेशनल हाइवे से टोल प्लाजा को पूरी तरह से खत्म करने की प्लानिंग कर रहा है। इसके लिए मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल (Multi Lain Free Flow Toll) सिस्टम शुरू किया जाएगा। इस प्लान का मुख्य उद्देश्य टोल राजस्व में सुधार करना और एक स्मार्ट तेज और ज्यादा कुशल हाईवे नेटवर्क उपलब्ध करवाना है।

जानकारी के मुताबिक, मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग (Multi Lain Free Flow Toll System) एक बाधा-रहित टोलिंग प्रणाली है। इसमें हाई लेवल आरएफआईडी रीडर्स और एएनपीआर कैमरे होंगे। जिसके तहत फास्टैग और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर को पढ़कर लेनदेन को सक्षम बनाया जाएगा। जब यह सिस्टम शुरू होगा, तो बिना रोके ही वाहनों का टोल कटता रहेगा। इसके लिए वाहन चालकों को टोल पर खड़ा नहीं होगा पड़ेगा और न ही टोल प्लाजाओं की जरूरत पड़ेगी।  

25 नेशनल हाइवे की जाएगी शुरू

सरकार के इस प्लान को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह सिस्टम भीड़भाड़ और यात्रा के समय को कम करेगा। NHAI ने वित्त वर्ष 2025-26 में 25 नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर MLFF-आधारित टोल व्यवस्था शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है।

गुजरात का टोल प्लाजा को किया जाएगा सबसे पहले फ्री

खबरों की मानें, तो गुजरात के चोर्यासी फी प्लाजा देश का पहला बैरियर-फ्री टोल प्लाजा बनने के लिए तैयार है। इसके लिए, भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) और ICICI बैंक के बीच समझौता भी हो गया है और जल्द ही इस पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल प्रणाली लागू की जाएगी।

63 लाख किलोमीटर से ज्यादा लंबा है सड़क नेटवर्क

खबरों की मानें, तो देश में अभी 63 लाख किलोमीटर से ज्यादा लंबा सड़क नेटवर्क है। इसमें से नेशनल हाइवेज की कुल लंबाई 1,46,342 किलोमीटर है। यह मार्च 2014 के 91,287 किलोमीटर से काफी विस्तार दर्शाता है।