महिला सशक्तिकरण के लिए कारगर होगा नारी शक्ति वंदन अभियान

 
महिला सशक्तिकरण के लिए कारगर होगा नारी शक्ति वंदन अभियान

झज्जर,17 अप्रैल। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग के निर्देशानुसार व डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा केंद्र सरकार के नारी शक्ति वंदन अभियान के बारे में महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भजन पार्टियां जिले के विभिन्न गांवों में जाकर  अधिनियम की जानकारी दे रही हैं।


शुक्रवार को गांव अंबोली व धनिया में सत्यवान एंड भजन पार्टी, गांव खेड़ी जसौर व निलौठी में अशोक एंड भजन पार्टी, गांव रुडियावास व नौगांवा में सतबीर एंड भजन पार्टी, गांव सोंधी व याकूबपुर में पूनम एंड भजन पार्टी तथा झज्जर वार्ड एक व 2 वार्ड में रामबीर एंड भजन पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गीतों के माध्यम से सरल व प्रभावी तरीके से नारी शक्ति वंदन से जुड़े  प्रावधानों और महत्व को ग्रामीणों तक पहुंचाया।


यह भजन पार्टियां सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गीतों के माध्यम से सरल व प्रभावी तरीके से नारी शक्ति वंदन के महत्व को लोगों तक पहुंचा रही हैं। इन कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हो रहा है। कलाकारो ने गीतों के माध्यम से बताया कि सरकार द्वारा इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और वे बढ़-चढ़कर इन कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं। इससे न केवल महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति भी सजग किया जा रहा है।


सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार ने बताया कि विभाग का उद्देश्य है कि जिला के अधिकाधिक लोगों तक इस अभियान की जानकारी पहुंचे, ताकि महिलाएं सशक्त बनें और समाज में उनकी भागीदारी और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि विभाग के अंतर्गत सभी भजन पार्टियों को तिथि बद्ध तरीके से गांवों में प्रचार करने के निर्देश दिये गए है। यह अभियान गत 13 अप्रैल से शुरू किया गया है, जो आगामी 23 अप्रैल तक जारी रहेगा।