20 मई से शुरू होगी एमडीयू की विभिन्न यूजी एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं

 
20 मई से शुरू होगी एमडीयू की विभिन्न यूजी एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं

चंडीगढ़ - महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक की मई 2026 की विभिन्न स्नातक एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की थ्योरी परीक्षाएं 20 मई से प्रारंभ होंगी।

 

यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने बताया कि बीबीएबीबीए (सीएएम)बीबीए (II), बीबीए (बीई)बीसीए की की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गयी है। इसके अलावा बीएचएमसीटीबीएससी होम साइंसबीएससी बायोटेकबीएससी स्पोर्ट्स साइंसबी.वोक. तथा बीपीएड समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के नियमितरी-अपीयर एवं इम्प्रूवमेंटबीबीएबीसीए एवं अन्य पाठ्यक्रमों के द्वितीय एवं पंचम सेमेस्टर की री-अपीयर/इम्प्रूवमेंटचतुर्थ सेमेस्टर के गैप-ईयररी-अपीयर तथा इम्प्रूवमेंटछठे सेमेस्टर के नियमितरी-अपीयर एवं इम्प्रूवमेंटबीएचएमसीटी चार वर्षीय कार्यक्रम के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की नियमित एवं री-अपीयर परीक्षाएं तथा सातवें सेमेस्टर की री-अपीयर/इम्प्रूवमेंटबी.वोक. के विभिन्न पाठ्यक्रमों-कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड होटल मैनेजमेंटरिटेल मैनेजमेंटइंटीरियर डिजाइनइंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीमार्केटिंग मैनेजमेंट एंड आईटीसॉफ्टवेयर डेवलपमेंट तथा स्पोर्ट्सन्यूट्रिशन एंड फिजियोथेरेपीडी.पी.एड. तथा बी.पी.एड. पाठ्यक्रमों के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की नियमितरी-अपीयर एवं इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं के साथ-साथ बी.पी.एड. तृतीय सेमेस्टर की केवल री-अपीयर की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गयी है। डेटशीट एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

 

उधर प्रवक्ता ने आगे बताया कि महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी रोहतक ने दिसंबर 2025 में आयोजित एमए एजुकेशन के प्रथम और तीसरे सेमेस्टरएमए लोक प्रशासन के तीसरे सेमेस्टर के फ्रेश व री-अपीयर तथा एमए लोक प्रशासन (ऑनलाइन) के तीसरे सेमेस्टर फ्रेश की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।