अग्निशमन के कर्मचारियों की लगातार दूसरे दिन हड़ताल जारी-मनजीत पांचाल
हड़ताल बीती 16 फरवरी 2026 को फरीदाबाद की कालकाजी स्टील फैक्ट्री में हुई आगजनी में राहत और बचाव कार्य करते हुए बलिदान देने वाले फायर कर्मियों भवीचंद् शर्मा और रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा दिलाने को लेकर की गई है।कर्मचारियों की मांग है कि मृतक कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने और पीड़ित परिवार से एक आश्रित परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए को लेकर जारी है।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच ने कहा कि सरकार अग्निशमन के कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण बर्ताव कर रही है। सूरजकुंड मेले में झूला टूटने पर हादसे में शिकार हुए पुलिस कर्मी को सरकार द्वारा शहीद का दर्जा देने,परिजनों को एक-एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता देने हुए सरकारी नौकरी देने के काम का सर्व कर्मचारी संघ नैतिक समर्थन करता है।उसी तर्ज पर फायर के कर्मचारी भवीचंद् शर्मा व रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए।यदि सरकार ने कर्मचारियों की यह मांग नहीं मानी तो हड़ताल अनिश्चितकालीन समय के लिए बढ़ा दी जाएगी।
कर्मचारी नेताओं ने सरकार से मांग की है की अग्निशमन विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को पुलिस की तर्ज पर ₹5000 प्रत्येक माह वेतन के साथ जोखिम भत्ता का लाभ दिया जाए,सभी कर्मचारियों को कैशलेश मेडिकल का लाभ दिया जाए,कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए,वर्दी भत्ता ,धुलाई भत्ता,पुरानी पेंशन आदि का लाभ दिया जाए।
इस मौके पर नरेंद्र,राजेश खोखर,जयवीर,बलविंदर,रविंद्र,रोहतास,राम रतन,मनदीप, बलराज,सतवीर,आशीष देव, प्रवीन,अजय,सुनील कुमार,हरिओम शर्मा,कृष्ण गोपाल आदि सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे
