Manisha Death Case: मनीषा मौत मामले में जल्द होगा खुलासा, हर एंगल से जांच में जुटी CBI
Manisha Death Case: भिवानी की शिक्षिका मनीषा मौत मामले में CBI जांच कर रही है। CBI टीम जांच के लिए पांच दिन से भिवानी आई हुई है। टीम मामले की हर पहलु से जांच जुटान में लगी हुई। CBI जांच, लोहारू थाना जांच का अवलोकन करने के बाद मृतका के पिता संजय कुमार से बातचीत की। घटनास्थल का निरीक्षण किया। रविवार को स्कूल स्टाफ से भी पूछताछ की।
अब CBI समिति सदस्यों से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। CBI हर एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि इस जांच में सच्चाई सामने आ सके। जांच ऐसे की जा रही है कि बाद में कोई सवाल न उठ सके। इसी के चलते स्वजनों और ग्रामीणों को भी उम्मीद जगी है कि CBI जांच में न्याय मिलेगा।
तीन बार कराया गया पोस्टमार्टम
पुलिस की शुरुआती जांच और आत्महत्या की थ्योरी को परिवार ने खारिज कर दिया, जिसके चलते सरकार को यह मामला CBI को सौंपना पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट बरामद करने का दावा किया और इसे आत्महत्या करार देने की कोशिश की। लेकिन मनीषा के परिजनों ने इस थ्योरी को तुरंत खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और तीन बार पोस्टमार्टम कराया गया।
CM ने दिए थे CBI जांच के आदेश
आपको बता दें कि मनीषा का शव 13 अगस्त को भिवानी के एक खेत में मिला था। वह 11 अगस्त को स्कूल से निकलने के बाद लापता हो गई थी। वह कथित तौर पर नर्सिंग कॉलेज में दाखिले के बारे में पूछताछ करने गई थी। पीड़िता के परिवार की मांग के आधार पर हरियाणा सरकार ने 20 अगस्त को कहा था कि वह मामले की जांच CBI को सौंपने जा रही है। इसके बाद CM नायब सैनी ने CBI जांच का ऐलान कर दिया था।
