Chandra Grahan 2025: आज लगेगा चंद्रग्रहण, इन राशि के लोग रहे सावधान, जानें सही टाइमिंग

 
Chandra Grahan ka Rashiyon per Asar
Chandra Grahan 2025: भारत में आज यानी सात सितंबर की रात को चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2025 Timming) लगेगा। इसका समय 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और 8 सितंबर देर रात 1.26 तक जारी रहेगा। यह ग्रहण 11 बजकर 42 मिनट पर अपने चरम पर होगा। इसलिए गर्भवती महिलाओं को सावधान रहने की जरूरत है। 

दरअसल, यह चंद्रग्रहण भारत के अलावा अमरीका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा। ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लगेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह चंद्र ग्रहण में सूर्य-केतु की युति और एकादश भाव में राहू-चंद्रमा का ग्रहण होने के कारण प्राकृतिक आपदा जल प्रलय, विश्व युद्ध और सत्ता में बड़े फेरबदल और भूकम्प के झटके आएंगे। भारतीय राजनीति और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेगा। शनि वक्री होने के कारण कानूनी मामलों में तनाव रहेगा। आइए जानते हैं कि राशि पर चंद्रग्रहण का क्या असर पड़ेगा। (Chandra Grahan ka Rashiyon per Asar)

 

मेष राशि पर चंद्रग्रहण का असर

मेष राशि के जातकों पर भाग्योदय, करियर में लाभ, पद प्रतिष्ठा में मुनाफा होगा ।

वृषभ राशि पर चंद्रग्रहण का असर

वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ, नौकरी, पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि में होगी। 

मिथुन राशि पर चंद्रग्रहण का असर

 मिथुन राशि के जातकों को राज्य और शत्रु से परेशानी होगी। 

कर्क राशि पर चंद्रग्रहण का असर

कर्क राशि के जातकों को धन की हानि, झगड़ा और वाद- विवाद का सामना पड़ सकता है। 

सिंह  राशि पर चंद्रग्रहण का असर

सिंह राशि के जातकों को वाहन दुर्घटना और पत्नी को कष्टदायक पीड़ा हो सकती है। 

कन्या राशि पर चंद्रग्रहण का असर

कन्या राशि के जातकों के शत्रुओं की पराजय होगी और रोगों का नाश होगा। 

तुला राशि राशि पर चंद्रग्रहण का असर

तुला राशि के जातक रोग, शोक और दुर्घटना से बचें।

वृश्चिक राशि पर चंद्रग्रहण का असर

वृश्चिक राशि के जातकों को भय, स्वजनों से झगड़ा हो सकता है।

धनु राशि पर चंद्रग्रहण का असर

 धनु राशि के जातकों की सर्वत्र विजय और पराक्रम में वृद्धि होगी। 

मकर राशि पर चंद्रग्रहण का असर

मकर राशि के जातकों को धन हानि, नेत्र पीड़ा होगी। 

कुंभ राशि पर चंद्रग्रहण का असर

कुंभ राशि के जातकों को शारीरिक पीड़ा होगी और मन अशांत रहेगा। 

मीन राशि पर चंद्रग्रहण का असर

मीन राशि के जातकों को आंखों में पीड़ा हो सकती है। इसके अलावा धन-मान की हानि हो सकती है। 

- सीएमवाईके