LPG Gas Cylinder: LPG उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका, बदल गया ये नियम

 
LPG GAS
 

LPG Gas Cylinder: हरियाणा में अमेरिका-इजरायल और ईरान में चल रहे युद्द का असर दिखने लगा है। सरकार ने युद्ध के हालातों को देखते हुए घरेलू गैस सिंलेडर की बुकिंग नियम में भी बदलाव कर दिया है। सरकार ने घरेलू सिलेंडर की जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए किया है। हरियाणा में पहले घरेलू सिलेंडर की बुकिंग टाइम पहले 21 दिन की होती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। 

घरेलू LPG सिलेंडर की अगली बुकिंग पिछली डिलीवरी के 25 दिनों बाद ही की जा सकेगी। सरकार ने जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए यह अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। यह नियम पूरे हरियाणा में लागू होगा।

स्टॉक की रोजाना रिपोर्टिंग होगी

 मंत्री राजेश नागर ने बताया कि केंद्र सरकार ने घरेलू सिलेंडर उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो और किसी तरह की जमाखोरी नहीं की जाए इसके लिए आदेश दिए हैं। साथ ही कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगा दी है।

IOC को सरकार ने लिखा लेटर

 घरेलू सिलेंडर के लिए भी 21 से 25 दिन की बुकिंग का टाइम रखा गया है। हरियाणा सरकार ने LPG की उपलब्धता को लेकर भी कंपनियों से डिटेल मांगी है। खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOC) को एक पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया कि LPG गैस संबंधित डाटा उपलब्ध करवाया जाए।