Love Affair : 10 महीने में बदला प्यार, पहले दामाद अब बहनोई संग फरार हुई महिला...जानें पूरा मामला 

 
First the son-in-law and now the woman absconded with her brother-in-law.
Love Affair : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास-दामाद कांड 10 महीने पहले शुरू हुआ था, लेकिन अब यह फिर से सुर्खियों में आ गया है। मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। बता दें कि 10 महीने पहले अपने दामाद के साथ भागी सास अब अपने बहनोई के साथ फरार गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। दरअसल यह पूरा मामला जिला अलीगढ़ के मडराक और दादों थाना क्षेत्रों का है।  

बीते 10 महीनों से सास और दामाद कांड चर्चाओं का केंद्र बना हुआ था। अब वही महिला एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। अपने होने वाले दामाद के साथ अपना घर छोड़कर जाने वाली यह सास, अब अपने ही बहनोई के साथ फरार हो गई है।

बिहार चली गई थी महिला

बताते चलें कि मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी यह महिला अप्रैल 2025 में उस समय चर्चा में आई थी, जब वह अपनी बेटी के होने वाले पति राहुल के साथ घर छोड़कर चली गई थी। मडराक थाने में दोनों की काउंसलिंग कराई गई। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने दोनों को एक साथ रहने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद महिला और राहुल बिहार के सीतामढ़ी जिले चले गए थे, जहां वे पिछले कई महीनों से रह रहे थे। 

बिहार में शुरू हुआ नया जीवन

राहुल का कहना है कि सीतामढ़ी में उसने कपड़े के कारोबार से जुड़ा काम शुरू किया था. दोनों वहीं किराए के मकान में रह रहे थे. शुरुआत में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन धीरे-धीरे महिला का अपने मायके पक्ष से संपर्क बढ़ने लगा. राहुल के अनुसार, बीते कुछ महीनों से महिला अपनी बेटी, बहन और बहनोई से लगातार फोन पर बात कर रही थी. हालांकि, पहले भी परिवार की ओर से धमकियां मिली थीं, लेकिन बाद में बातचीत के जरिए विवाद को सुलझा लिया गया था. 

गहने लेकर भागी महिला

राहुल के मुताबिक, छह फरवरी को वह रोज की तरह काम पर गया हुआ था. इसी दौरान गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उसका बहनोई सीतामढ़ी स्थित उसके घर पहुंचा. आरोप है कि बहनोई ने महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. जब राहुल शाम को लौटा तो घर पर न तो महिला थी और न ही उसका सामान. जांच करने पर पता चला कि महिला अपने साथ करीब दो लाख रुपये नकद और जेवरात भी ले गई है.

इस घटना के बाद राहुल के पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने पहले सीतामढ़ी जिले की स्थानीय पुलिस को सूचना दी और मदद की गुहार लगाई. राहुल का आरोप है कि वहां से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद वह अलीगढ़ लौट आया और दादों थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई.

पति ने भी रचाई दूसरी शादी 

इस पूरे घटनाक्रम के बीच महिला के पति की जिंदगी ने भी नया मोड़ ले लिया है. ग्रामीणों के अनुसार, दामाद के साथ भागने की घटना के बाद पति ने सामाजिक दबाव और पारिवारिक परिस्थितियों के चलते दूसरी शादी कर ली है. बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले ही उसने दूसरी शादी की है. महिला के दो बच्चे हैं-एक बेटी, जिसकी शादी तय थी, और एक बेटा है। 

पुलिस की सीमाएं, कार्रवाई पर सवाल

फिलहाल दादों थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी का कहना है कि यह मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले से जुड़ा है, जो नेपाल बॉर्डर के पास स्थित है. इसलिए स्थानीय स्तर पर सीधे कार्रवाई करना संभव नहीं है. उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और संबंधित जिले की पुलिस को अवगत कराया जाएगा. हालांकि, राहुल का कहना है कि उसे अब तक कहीं से कोई ठोस मदद नहीं मिली है.