Love Affair : डॉक्टर की दुल्हन निकली बेवफा, शादी के एक माह बाद फोटोग्राफर संग भागी

 
Doctor's bride turns out to be unfaithful... runs away with the photographer
Love Affair : वैसे तो प्रेम-प्रसंगों से जुड़े मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। बता दें कि UP के बांदा जिले में एक डॉक्टर की शादी हुई। शादी के 30 दिन बाद दुल्हन फोटोग्राफर प्रेमी के साथ फरार हो गई। आरोप है कि दुल्हन करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी साथ ले गई। यह घटना 22 मार्च की बताई जा रही है। समाज में बेइज्जती के डर से डॉक्टर ने तीन दिन बाद पुलिस को शिकायत दी। 

19 फरवरी को हुई थी शादी 

मिली जानकारी के अनुसार बांदा जिले के मोहनपुर गांव के रहने वाले दाता राम पटेल के बेटे प्रांशु की शादी 19 फरवरी को नरैनी थाना क्षेत्र के भवई गांव निवासी शिवनारायण पटेल की बेटी नीलम से हुई थी। डॉक्टर प्रांशु ने बताया कि 23 मार्च को जब वह सुबह उठा तो पत्नी अपने कमरे में नहीं मिली। इसके बाद उसने घर में खोज की। पर, पत्नी कहीं नहीं मिली।

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को देर रात तीन युवकों के साथ कार से जाते हुए देखा है। इस पर मायके फोन किया। काफी दबाव बनाने पर पता चला कि नीलम का प्रेम प्रसंग एक फोटोग्राफर से चल रहा था। यह प्रेम प्रसंग दो साल से चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन नीलम का परिवार तैयार नहीं था और उसने उसकी शादी उससे करा दी। प्रेम प्रसंग की बात नीलम के परिवार वालों ने छिपाई।

प्रेमी को फोटोग्राफी के बहाने बुलाया

डॉक्टर प्रांशु ने बताया कि नीलम पहले से ही भागने की फिराक में थी। शादी के बाद घर में एक कार्यक्रम में नीलम ने अपनी प्रेमी को फोटोग्राफी के बहाने बुलाया था, जिससे वह रेकी कर सके। वहीं, कालिंजर थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा।