वर्ल्ड हेल्थ डे पर नागरिक अस्पताल व जिला जेल में लीगल अवेयरनेस कैंप आयोजित
Apr 8, 2026, 23:20 IST
सिरसा, 08 अप्रैल: वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर स्थानीय नागरिक अस्पताल व जिला जेल में आर्टिकल 21 (राइट टू लाइफ) के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों और लीगल अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि कैंप में डिप्टी एलएडीसी कंवरजीत सिंह गिल तथा जिला जेल में डिप्टी एलएडीसी वंदना मोंगा ने मौजूद सभी लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना की सालगिरह के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कार्यवाही को बढ़ावा देना और जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
