इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक का शत-प्रतिशत परिणाम, सरांशी रही अव्वल

 
इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक का शत-प्रतिशत परिणाम, सरांशी रही अव्वल

रोहतक। इंडस पब्लिक स्कूल रोहतक  के कक्षा 10वीं (सत्र 2026) के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
परिणाम में सरांशी ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मानसी ने 98.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा आर्यन ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अनुष्का ने 97.6 प्रतिशत और कृतिका ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।


विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।  परिणाम के अनुसार 33%विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक, एवं 50 % से अधिक विद्यार्थियों ने  ने 80% से अधिक अंक हासिल किए ।


विषयवार प्रदर्शन में अंग्रेजी एवं गणित में दो-दो विद्यार्थियों ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए, जबकि सामाजिक विज्ञान एवं एआई विषय में भी 100 अंक हासिल किए गए। कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 99 अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का परिचय दिया।


विद्यालय की चेयरपर्सन डा  एकता सिंधु तथा प्रधानाचार्य दीपक वशिष्ठ  ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।