राष्ट्रपति भवन जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों की एंट्री रहेगी बंद

राष्ट्रपति भवन जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों की एंट्री रहेगी बंद

 राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और अमृत उद्यान में 11 से 13 सितंबर, 2026 तक आम लोगों का प्रवेश बंद रहेगा। साथ ही, इस शनिवार (12 सितंबर, 2026) को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड परिवर्तन समारोह भी आयोजित नहीं किया जाएगा।