IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, मैदानी इलाकों में लगातार पारा नीचे गिर रहा है। इन सब के बीच आईएमडी ने बताया देश के चार ऐसे राज्य हैं, जहां पर आज बारिश की संभावना है। आइए आपको आज के मौसम के बारे में बताते हैं।
दिल्ली के मौसम का हाल
राष्ट्रीय राजधानी में पारा लगातार गिर रहा है। प्रदूषण की मार झेल रहे राजधानी के लोगों को अब कोहरे की भी मार झेलनी होगी। विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है। वहीं, आज और कल हवाओं के कारण ठंड में इजाफा देखने को मिल सकता है।
यूपी-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली से सटे यूपी-बिहार में शीतलहर शुरू हो गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में सुबह के वक्त घना कोहरा भी छा रहा है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यूपी के कई शहरों में शीतलहर का असर तेज हो सकता है। उसके बाद अगले सप्ताह से तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी। वहीं बिहार में भी ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज से बिहार में मौसम बदलने वाला है। IMD के अनुसार, बिहार में पटना, पूर्णिया, किशनगंज के अलावा झारखंड में रांची, जमशेदपुर में आज भीषण शीत लहर चलने वाली है।
इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा में काले बादल छाए रहेंगे। वहीं, इन दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, तमिलनाडु और पोडुचेरी में 11 दिसंबर तक बारिश की संभावना जारी की गई है।
इन शहरों में शीतलहर की चेतावनी
इन सब के बीच आईएमडी ने देश के आठ शहरों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, बिहार में पूर्णिया, किशनगंज, पटना; झारखंड में रांची और यूपी में लखनऊ में कानपुर, आगरा, प्रयागराज और इससे सटे इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
देश के इन हिस्सों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 48 घंटों में बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर और पूर्वी भारत के 8 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन शहरों में बिहार के पटना, पूर्णिया और किशनगंज, झारखंड के रांची और जमशेदपुर, और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ कानपुर, आगरा और प्रयागराज शामिल हैं। इन जगहों पर सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों को गर्म कपड़े पहनने और अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। यह शीत लहर लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है, इसलिए बचाव के उपाय करना जरूरी है।
तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी में 9,10 और 11 दिसंबर को मौसम सुखा रहने और सुबह के समय मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. पूर्वी यूपी में 9,10 और 11 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने और सुबह के समय मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है.बता दें कि बीते 24 घंटे में बहराइच और कुशीनगर में 50 मीटर की दृश्यता वाला कोहरा छाया रहेगा.
