IAS Rajiv Verma : चंडीगढ़ प्रशासन ने IAS राजीव वर्मा को किया रिलीव, जानें अब कौन संभालेंगे उनकी जिम्मेदारी
Updated: Sep 30, 2025, 19:03 IST

IAS Rajiv Verma : हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, आईएएस राजीव वर्मा को चंडीगढ़ प्रशासन से रिलीव कर दिया गया है। इसके साथ ही उनकी जगह अब मुख्य सचिव पद की अस्थाई ज़िम्मेदारी हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी मंदीप सिंह बराड़ को सौंपी गई है।
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मंदीप सिंह बराड़ अपने मौजूद कार्यभार के साथ-साथ न केवल मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे, बल्कि राजीव वर्मा के पास मौजूद सभी विभागों का दायित्व भी अगले आदेश तक उनके पास ही होगा।
बता दें कि केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा को दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया है। वह चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं। राजीव वर्मा 1 अक्तूबर को दिल्ली में मौजूदा मुख्य सचिव धर्मेंद्र के स्थान पर पदभार संभालेंगे।