IAS-PCS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 6 IAS और 3 PCS अफसरों का हुआ तबादला, यहां देखें लिस्ट
जानें किन अफसरों की बदली जिम्मेदारी?
इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के साथ-साथ स्टेट सिविल सर्विस और सेक्रेटेरिएट सर्विस के अधिकारियों की ज़िम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। जारी लिस्ट के मुताबिक, IAS संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन का प्रभार वापस लिया गया है. आईएएस सौरभ गहरवार अपर सचिव उद्योग निदेशक बने हैं. वहीं, आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद और निदेशक सेवायोजन बनाए गए हैं।
इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला
IAS विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव आवास, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण बनाया गया है. आईएएस प्रतीक जैन से डीएम रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है और उन्हें प्रबंध निदेशक GMVN, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन परियोजना निदेशक नमामि गंगे बना दिया गया है. प्रतीक जैन की जगह आईएएस विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बने हैं.
किस अधिकारी को मिला अतिरिक्त प्रभार?
लिस्ट के मुताबिक, पीसीएस गिरधारी सिंह रावत अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद बने हैं. जबकि, पीसीएस त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा पीसीएस अब्ज प्रसाद वाजपेई को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी बनाया गया है.
ये अधिकारी रहे सुर्खियों में
सचिवालय सेवा रविंद्र सिंह को अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की कमान सौंपी गई है. जबकि, सचिवालय सेवा अधिकारी सुरेश जोशी को अपर सचिव जनगणना बना दिया गया है. आपको बता दें, उत्तराखंड में अधिकारियों के तबादले की चर्चा लंबे समय से चल रही थी. अब 11 IAS और PCS अफसरों के साथ ही सचिवालय सेवा के अफसरों की जिम्मेदारी बदल दी गई है.
इनमें रुद्रप्रयाग डीएम प्रतीक जैन का नाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में हैं. हाल में उनको ये जिम्मेदारी मिली थी. पिछले दिनों एक धार्मिक विवाद को लेकर वह सुर्खियों में रहे थे.
