कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कितने है संपत्ति? जानकर चौंक जाएंगे आप
जानें 5 साल में कितनी हुई कमाई
हलफनामे के मुताबिक बीते पांच सालों में राहुल गांधी की कुल आय लगभग 6 करोड़ रुपये रही है. उनकी आय का बड़ा हिस्सा निवेश और दूसरे सोर्स से आया है। इतनी बड़ी कुल संपत्ति के बावजूद राहुल गांधी ने अपने पास मात्र 55 हजार रुपये कैश होने की जानकारी दी है. इसके अलावा दो बैंक खातों में 26.25 लाख रुपये जमा हैं।
25 कंपनियों में 4.33 करोड़ का निवेश
राहुल गांधी ने 25 कंपनियों के शेयर खरीद रखे हैं जिनकी कुल कीमत 4.33 करोड़ रुपये बताई गई है. यह उनके निवेश पोर्टफोलियो का बड़ा हिस्सा है। उन्होंने यंग इंडियन कंपनी के 100 रुपये मूल्य के 1900 शेयर घोषित किए हैं. इनकी कुल कीमत 1.90 लाख रुपये बताई गई है.
म्यूचुअल फंड
सात म्यूचुअल फंड में उनका 3.81 करोड़ रुपये का निवेश है। इसके अलावा करीब 15 लाख रुपये के गोल्ड बॉन्ड भी उनके पास हैं। हलफनामे के अनुसार बीमा पॉलिसियों में 61.52 लाख रुपये जमा हैं. साथ ही 4.20 लाख रुपये के सोने और अन्य आभूषण भी उनके पास हैं. कुल चल संपत्ति 9.24 करोड़ रुपये बताई गई है।
11.15 करोड़ की अचल संपत्ति.
राहुल गांधी ने 11 करोड़ 15 लाख रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है. इसमें दिल्ली के महरौली स्थित सुल्तानपुर गांव में कृषि भूमि शामिल है, जिसे उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ खरीदा है। उनके नाम पर गुरुग्राम में 5,538 वर्ग फीट का एक ऑफिस है जिसकी मौजूदा बाजार कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये बताई गई है. यह उनकी अचल संपत्तियों का सबसे बड़ा हिस्सा है।
