Holi Special Trains: होली पर इन राज्यों के चलाई 10 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें रुट और टाइम टेबल 

 
10 special trains run from these states on Holi
Holi Special Trains: होली पर ट्रेन से घर जाने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने यात्रियों के लिए 5 अलग-अलग रूटों पर 10 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।  इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। यहां देखें अपनी सुविधा वाली ट्रेन की पूरी डिटेल:

1. लालकुआं - कोलकाता - लालकुआं होली स्पेशल (05060/05059)

यह ट्रेन उत्तराखंड से बंगाल के बीच कनेक्टिविटी देगी और Bihar-UP के कई शहरों को कवर करेगी।

गाड़ी संख्या 05060: 5 मार्च से 26 मार्च तक (हर गुरुवार) लालकुआं से दोपहर 13:35 बजे चलकर अगले दिन रात 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05059: 7 मार्च से 28 मार्च तक (हर शनिवार) कोलकाता से सुबह 05:00 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

प्रमुख स्टॉपेज: गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी।

2. सहरसा - पूर्णिया कोर्ट - सहरसा स्पेशल (05506/05505)

कोसी और सीमांचल के यात्रियों के लिए यह लोकल स्पेशल ट्रेन काफी मददगार साबित होगी।

गाड़ी संख्या 05506: 6 मार्च से 15 मार्च (मंगल, शुक्र, शनि, रवि) दोपहर 13:20 बजे सहरसा से चलेगी।

गाड़ी संख्या 05505: 9 मार्च से 17 मार्च (सोम, मंगल, शुक्र, शनि) दोपहर 15:00 बजे पूर्णिया कोर्ट से वापस लौटेगी।

प्रमुख स्टॉपेज: मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमंखी।

3. सोगरिया - दानापुर - सोगरिया स्पेशल (09803/09804)

राजस्थान और बिहार के बीच सफर करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

गाड़ी संख्या 09803: 1 मार्च को सोगरिया से रात 23:10 बजे चलेगी और अगले दिन रात 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09804: 3 मार्च को दानापुर से रात 01:15 बजे चलेगी और अगले दिन 01:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

प्रमुख स्टॉपेज: आरा, बक्सर, DDU जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी।

4. डानकुनी - पटना - डानकुनी स्पेशल (03035/03036)

बंगाल से बिहार की राजधानी आने वाले लोगों के लिए दो फेरों की विशेष सुविधा।

गाड़ी संख्या 03035: 27 फरवरी और 4 मार्च को डानकुनी से रात 00:30 बजे खुलकर दोपहर 14:45 बजे पटना पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03036: 27 फरवरी और 4 मार्च को पटना से शाम 16:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 07:00 बजे डानकुनी पहुंचेगी।

प्रमुख स्टॉपेज: बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, झाझा, जसीडीह।

5. गोमतीनगर - मालतीपाटपुर - गोमतीनगर स्पेशल (05064/05063)

लखनऊ (यूपी) से ओडिशा के बीच सफर करने वालों के लिए यह लंबी दूरी की ट्रेन चलाई गई है।

गाड़ी संख्या 05064: 26 फरवरी से 26 मार्च (हर गुरुवार) शाम 18:55 बजे गोमतीनगर से चलेगी।

गाड़ी संख्या 05063: 28 फरवरी से 28 मार्च (हर शनिवार) सुबह 11:15 बजे मालतीपाटपुर से वापस चलेगी।

प्रमुख स्टॉपेज: डीडीयू जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया।