ये रही भारत की सबसे सस्ती बाइक! शानदार माइलेज के साथ मिलेगा दमदार इंजन 

 
Here is the cheapest bike in India!
TVS Radeon भारत की सबसे सस्ती बाइक्स में से एक है। इसकी X-शोरूम कीमत मात्र ₹55,100 से शुरू होती है। यह कम्यूटर सेगमेंट में बजट फ्रेंडली ऑप्शन है, खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना कम्यूटिंग के लिए कम खर्च में अच्छी माइलेज वाली बाइक चाहते हैं। TVS Radeon में 109.7 cc का Duralife इंजन मिलता है, जो Eco-Thrust Fuel Injection (ET-Fi) टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह इंजन 8.08 bhp का पावर और 8.7 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह स्मूद राइडिंग और शहर की ट्रैफिक में आसान हैंडलिंग देता है। टॉप स्पीड लगभग 90 kmph तक है।

700 KM की रेंज

TVS Radeon का क्लेमड माइलेज 73.68 kmpl तक है, जबकि रियल-वर्ल्ड में 62-70 kmpl तक एवरेज मिलता है। 10 लीटर फ्यूल टैंक के साथ यह बाइक एक बार फुल होने पर 700 KM + रेंज मिलती है। यह माइलेज Radeon को रोजाना के सफर के लिए परफेक्ट बनाती है।

जबरदस्त फीचर्स

Radeon में 20+ बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स हैं, जिसमें LED DRLs, साइड स्टैंड इंडिकेटर विथ बीपर, USB चार्जिंग पोर्ट, सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT), मेन्टेनेंस-फ्री बैटरी और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 mm है, जो गांव-शहर में चलाने के लिए बेस्ट है।

जानें  खासियत

TVS Radeon का मेंटेनेंस काफी कम है और सर्विस नेटवर्क भी काफी बड़ा है। इसके अलावा पार्ट्स सस्ते और आसानी से उपलब्ध हैं। मजबूत बिल्ड क्वालिटी, कम वाइब्रेशन, अच्छी सीटिंग पोजिशन,और 15% ज्यादा माइलेज देने वाली ET-Fi टेक्नोलॉजी के साथ यह बाइक उन लोगों के लिए आइडियल है, जो डेली रनिंग के लिए बाइक चाहते हैं।