Haryana Weather : हरियाणा में मौसम अचानक बदलेगा करवट, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में आज रात हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल शामिल है। प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। IMD के अनुसार प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के साथ मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। 3 अक्टूबर तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
कुछ जिलों में होगी हल्की बारिश
इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर को हरियाणा के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के बाद हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।
दक्षिण जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में परिवर्तन हुआ है, इसके चलते 3 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बीच-बीच में दक्षिण हरियाणा के जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान हवाओं में बदलाव तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।