Haryana Weather : हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 
Heavy rain alert in 15 districts of Haryana
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज से 19 सितंबर तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान हल्की व मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 20 सितंबर से मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी। वहीं आज प्रदेश के 15 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया गया।

इन जिलों में होगी बरसात 

IMD के अनुसार इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल है। बारिश का यह दौर 19 सितंबर तक जारी रह सकता है। 20 सितंबर से मानसून की विदाई हो सकती है। मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 
19 सितंबर तक इन जिलों में बरसेंगे बादल 

मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर तक अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत में आंशिक बादलवाई व कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी क्षेत्र के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, झज्जर और दक्षिणी क्षेत्र के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल में हल्की बारिश की संभावना है।